उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। राजापुर थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में दर्शन और दीपक जलाने गई युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार,
पीड़िता मंदिर परिसर में दीपक जलाने गई थी, तभी वहां मौजूद 40 वर्षीय आरोपी ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपी ने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद
किसी तरह पीड़िता ने खुद को संभाला और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही
राजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि
मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है।
इस घटना के बाद
स्थानीय लोगों में आक्रोश है और मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

