अजय शर्मा: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।
जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें
लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), केम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी), केम्ब्रिज स्कूल (NFC), वेदव्यास इंटरनेशनल/वेदांत/वेंकटेश्वर स्कूल (रोहिणी), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), सीएम श्री स्कूल (रोहिणी), डीटीए स्कूल (INA), बाल भारती स्कूल (रोहिणी) शामिल हैं।
इसके अलावा
एयर फ़ोर्स स्कूल (लोधी रोड और सुब्रतो पार्क), केआर मंगलम स्कूल और इंडियन स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है।
धमकी की सूचना मिलते ही
दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। एहतियातन कई स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और छुट्टी घोषित कर दी गई।
फिलहाल
पुलिस धमकी भरे कॉल और ई-मेल की जांच कर रही है। साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है। शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं लेना चाहतीं।
इस घटना ने
एक बार फिर राजधानी की स्कूल सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

