प्रदींप उज्जैन: बाहरी दिल्ली के बावाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्लास्टिक व्यापारी को बदमाशों ने सरेआम कई गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जान बचाने के लिए दौड़ा व्यापारी, पीछा कर मारी गोलियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार बदमाशो व्यापारी के पीछे लगे थे। बदमाशों को देखकर व्यापारी ने जान बचाने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन अपराधियों ने पीछा कर एक के बाद एक कई गोलियां चला दीं। गोली लगने से व्यापारी मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
लूट के बाद हत्या की आशंका
पुलिस को आशंका है कि यह वारदात लूट के इरादे से अंजाम दी गई, और विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी की निर्मम हत्या कर दी। मौके से खोखे और अन्य सबूत बरामद किए गए हैं।
एक बजे की घटना, पुलिस जांच में जुटी
घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके को घेरकर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हुए। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं—लूट, रंजिश और कारोबारी दुश्मनी—को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
मंगोलपुरी में स्कूल के अंदर झगड़े के दौरान छात्र की मौत, इलाके में हड़कंप

