नीति सैन: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल के अंदर हुए आपसी झगड़े में एक छात्र की बर्फ तोड़ने वाले सुआ से हमला कर दिया जिसके चलते छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान सुधांशु के रूप में हुई है घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल प्रशासन से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि
झगड़ा किन कारणों से हुआ
इसमें कितने छात्र शामिल थे
क्या कोई हथियार इस्तेमाल किया गया
स्कूल की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, छात्रों और शिक्षकों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

