Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeक्राइममस्जिद में नमाज सिखाने के बहाने 8 साल के बच्चे से कुकर्म-वीडियो...

मस्जिद में नमाज सिखाने के बहाने 8 साल के बच्चे से कुकर्म-वीडियो वायरल

असल न्यूज़: अहमदबाद के दानिलिम्दा इलाके में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवक पर 8 साल के मासूम बच्चे के साथ मस्जिद के अंदर कुकर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नमाज सिखाने के बहाने छत पर ले गया

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक बच्चे को नमाज पढ़ाना सिखाने के बहाने मस्जिद की छत पर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्चे का मुंह दबाकर उसके साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

CCTV फुटेज में बच्चा आरोपी के साथ छत पर जाता हुआ दिखाई देता है। करीब 20 मिनट बाद बच्चा रोते हुए मस्जिद से बाहर भागता दिखा, जबकि आरोपी उसके पीछे आता नजर आया।

CCTV से हुई पहचान, आरोपी गिरफ्तार

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वानी दूधहाट ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों ने मस्जिद से CCTV फुटेज निकलवाकर पुलिस को सौंपा। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान 23 वर्षीय नोमान शेख के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर POCSO Act और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया है।

परिजनों ने की आरोपी की पिटाई

बच्चे के घर पहुंचकर घटना बताने के बाद परिजन मस्जिद पहुंचे और CCTV की जांच की। आरोपी की पहचान होने पर परिजनों ने उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments