असल न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मुंडका-बकरवाला गांव इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चला दीं।
गंभीर रूप से घायल पूर्व पुलिस अधिकारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

