Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsमुकरबा चौक पर ट्रैफिक पुलिस और टेंपो चालक के बीच बहस का...

मुकरबा चौक पर ट्रैफिक पुलिस और टेंपो चालक के बीच बहस का वीडियो वायरल, ‘एंट्री के नाम पर वसूली’ का आरोप

अजय शर्मा: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली के आरोपों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली स्थित मुकरबा चौक, जिसे शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा चौक के नाम से भी जाना जाता है, का बताया जा रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में एक टेंपो चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। बहस के दौरान टेंपो चालक कथित तौर पर आरोप लगाता है कि उससे ‘एंट्री’ के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये की मांग की जा रही है।

वहीं वीडियो में मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी इन आरोपों से बचते या सफाई देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में पूरे घटनाक्रम का संदर्भ स्पष्ट नहीं है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और इसके बाद क्या कार्रवाई हुई।

इस मामले को लेकर संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पहले भी लगते रहे हैं आरोप

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस पर समय-समय पर अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं,

वहीं एक ट्रान्सपोर्टे ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हरियाणा सिंघुबार्डर से मुकंदपुर तक तीन ट्रैफिक सर्किल एरिया पड़ता है, जो नरेला, बादली और बुराड़ी के नाम से है और इन सर्किलों के सभी पॉइंट से 3 से 4 हजार रूपये महीने की अवैध वसूली ट्रेफिक पुलिस द्वारा की जाती है

आपको बता दें यह पाइंट इस तरह है:- सिंघु बॉर्ड, अंबर कट, टिकरी, खामपुर, पल्ला मोड
जिंदपुर, साई मंदिर, जैन मंदिर, सीरसपुर, लिबासपुर, मुकरबा चौक, मुकुंदपुर चौक.

वहीं गौर करने वाली बात है कि इन पाइंटों पर आपको 1 से 10 तारीख तक ट्रैफिक पुलिसकर्मी खड़े नजर आएगें और उसके बाद ये सभी पॉइंट खाली नजर आएँगे, क्योंकि 1 से 10 तारीख के बीच अवैध वसूली की जाती है

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments