असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली में शादी का झांसा देकर महिलाओं से सोने के गहने और नकदी ठगने वाले अंतरराज्यीय मैट्रिमोनियल फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश हुआ है। Delhi Police ने इस मामले में दो आरोपियों—अभिषेक सिंह और करण शर्मा—को गिरफ्तार किया है।
क्या-क्या हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोने के गहने, 64 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई Hyundai Verna कार बरामद की है।
फर्जी बिजनेसमैन बनकर करता था ठगी
पुलिस के मुताबिक, 17 फरवरी 2026 को हरियाणा के पानीपत की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने Parliament Street Police Station में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अभिषेक सिंह नामक व्यक्ति से हुई थी।
आरोपी ने खुद को अमीर कारोबारी बताकर शादी का भरोसा दिलाया और महिला को एक धार्मिक स्थल पर मिलने बुलाया। वहां उसने गहनों को सुरक्षित रखने के बहाने सोने की चेन और कंगन अपने पास ले लिए। इसके बाद वह महिला का बैग, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया।
बिट्टू बजरंगी से शादी कराने के नाम पर 30 हजार की ठगी, शिकायत पर केस दर्ज
200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर पकड़े गए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए Delhi Police ने विशेष टीम गठित की। टीम ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अलग-अलग राज्यों की तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था और शादी के नाम पर भरोसा जीतकर ठगी करता था।
मालवीय नगर में ‘कैश फॉर गोल्ड’ दुकान पर गिरवी रखे गहने
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने चोरी के गहनों को Malviya Nagar स्थित एक ‘कैश फॉर गोल्ड’ दुकान पर गिरवी रखकर करीब तीन लाख रुपये हासिल किए थे। पुलिस अब दुकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है और देशभर में अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

