असल न्यूज़: हरियाणा के गुरुग्राम में एक होटल के कमरे में ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की अचानक हार्ट फेलियर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी से छिपकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा हुआ था।
सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन भी मृतक अपनी महिला मित्र के साथ होटल में मौजूद था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर अफरा-तफरी मच गई। होटल स्टाफ की सूचना पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच के दौरान, होटल के कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयों के खाली रैपर बरामद हुए हैं। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि दवाइयों के ओवरडोज के कारण हार्ट फेलियर हुआ हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
बताया जा रहा है, कि आने वाली 12 मार्च को मृतक के बेटे की शादी तय थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है।

