Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRअलीपुर में PWD के खुले नाले दे रहे हादसों को दावत, शिकायतों...

अलीपुर में PWD के खुले नाले दे रहे हादसों को दावत, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

अजय शर्मा: दिल्ली के अलीपुर इलाके में PWD द्वारा बनाए गए नाले इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। करीब चार साल पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) ने अलीपुर अप्रोच रोड पर नालों का निर्माण कराया था, ताकि बरसाती पानी और गांव की नालियों का पानी बड़े नाले की ओर सुचारू रूप से निकल सके।

इन नालों का पानी बुढ़पुर के बड़े नाले में गिरना है, जिससे अलीपुर के मुख्य बस स्टैंड, शहीद स्मारक, पशु चिकित्सालय और अलीपुर ब्लॉक के आसपास जलभराव की समस्या न हो।

🚨 खुले ढक्कन और अधूरी सफाई से बढ़ा खतरा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालों के कई ढक्कन टूटे पड़े हैं या पूरी तरह से गायब हैं। बरसात से पहले हर साल नालों की सफाई के लिए विभाग को मोटा बजट मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है।

हैरानी की बात यह है कि PWD डिवीजन-13 का कार्यालय भी इसी इलाके में स्थित है और जेई व अन्य अधिकारी यहीं बैठते हैं, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

📢 शिकायतें हुईं, समाधान नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग को हेलाइन नम्र पर मौखिक शिकायतें दीं, लेकिन बिना ठोस कार्रवाई के शिकायतें बंद कर दी जाती हैं।

अभी भी नाले को गंदे पानी से लबालब भरा देखा जा सकता है और जिसकी वजह से शहीद स्मारक रोड़ वाली नाली में खड़ा हुआ है

वहीं 21 फ़रवरी को PWD की हेल्पलाईन. पर इन खुले पड़े नालों और गंदे पानी से भरे होने की शिकायत की गई (जिसका शिकायत नंबर PWD202602210070,71,72,73) है फिर दो दिन बाद PWD विभाग की तरफ से मैसिज आता है कि आपको शिकायत पर कार्यवाही कर दी गईं है, लेकिन आज भी यहां के हालत जस के तस हैं, यहां नाले के ढक्क्न खुले पड़े हैं और सही से सफाई न होने के कारण नाले पानी से भरे खड़े हैं

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की ठीक से सफाई और ढक्कनों की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह खुले नाले गंभीर खतरा बने हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments