Thursday, March 5, 2026
Google search engine
Homecrime newsकराला के उत्सव विहार में टैक्सी ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या, दो...

कराला के उत्सव विहार में टैक्सी ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

प्रदीप उज्जैन। कराला इलाके में एक टैक्सी ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से दो नाबालिग आरोपियों (CCLs) को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक थाना कंझावला को उत्सव विहार, कराला में चाकूबाजी की घटना को लेकर एक PCR कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस जब प्लॉट नंबर 16A, खसरा नंबर 84/3, ब्लॉक A-3, उत्सव विहार, कराला पहुंची तो पता चला कि घायल व्यक्ति को पहले ही संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया जा चुका है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकास शर्मा (36) पुत्र खजान सिंह, निवासी उत्सव विहार कराला के रूप में हुई है, जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर था। पुलिस को मौके पर मृतक की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार मिली। कार की तलाशी के दौरान उसका वॉलेट और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं घटनास्थल से एक आरोपी की चप्पल भी बरामद कर जब्त कर ली गई। मौके पर FSL और क्राइम टीम ने पहुंचकर सीन ऑफ क्राइम का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार एसएचओ कंझावला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में इंस्पेक्टर सुरेंदर, SI उमैर, SI परवीन तोमर, SI प्रदीप, SI दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल संजय, हेड कांस्टेबल रवि दत्त, हेड कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल विकास, हेड कांस्टेबल लाल चंद, हेड कांस्टेबल सुनील और हेड कांस्टेबल अक्षय शामिल थे।

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से दोनों आरोपियों (CCLs) की पहचान कर उन्हें ट्रेस कर लिया। एक आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने इस हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली।

हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक विकास शर्मा की आरोपियों से उस समय कहासुनी हो गई थी, जब उसकी कार कथित तौर पर उनमें से एक को छू गई थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और हाथापाई के दौरान एक लड़के ने विकास को नीचे गिरा दिया, जबकि दूसरे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments