Thursday, March 5, 2026
Google search engine
Homecrime newsविजय विहार पुलिस की पेट्रोलिंग में बदमाश दबोचा, देसी कट्टा-कारतूस व चोरी...

विजय विहार पुलिस की पेट्रोलिंग में बदमाश दबोचा, देसी कट्टा-कारतूस व चोरी का मोबाइल बरामद

नीति सैन। विजय विहार थाना पुलिस की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, टीम मदर डेयरी लाल क्वार्टर के पास नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी चालक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी जिस स्कूटी पर सवार था, वह सुबह ही चोरी की गई थी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ कान्हा, निवासी शाहबाद डेरी प्रह्लादपुर के रूप में हुई है। फिलहाल विजय विहार थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments