असल न्यूज़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हेमंत गर्ग पर पड़ोसी के साथ विवाद के दौरान पिस्टल तानने का आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर हेमंत गर्ग और उनके पड़ोसी के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि नेता ने कथित तौर पर पड़ोसी के सीने पर पिस्टल सटा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेमंत गर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में उनका बेटा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

