Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरसूरत में फैक्ट्री पर छापा, 1401 किलो मिलावटी पनीर बरामद

सूरत में फैक्ट्री पर छापा, 1401 किलो मिलावटी पनीर बरामद

अजय शर्मा: गुजरात के सूरत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री से भारी मात्रा में मिलावटी पनीर जब्त किया है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने करीब 1401 किलो मिलावटी पनीर बरामद किया, जिसे बाजार में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी।

जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग को मिलावटी डेयरी उत्पाद बनाए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने संबंधित फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां जांच के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर पाया गया। प्राथमिक जांच में पनीर के मिलावटी होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया।

अधिकारियों ने पनीर के नमूने जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों से अपील की गई है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments