वैशाली: बिहार के Vaishali district से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि महिला के पति ने न केवल उसे तलाक दिया बल्कि खुद कोर्ट में गवाह बनकर इस शादी को संपन्न कराया।
जानकारी के अनुसार, रानी कुमारी नाम की महिला का पिछले करीब पांच वर्षों से अपने फुफेरे भाई गोविंद कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते को लेकर परिवार में कई बार विवाद भी हुआ और बताया जाता है कि महिला पहले भी कई बार घर छोड़कर चली गई थी।
आखिरकार दोनों परिवारों, के बीच बातचीत के बाद महिला के पति कुंदन कुमार ने आपसी सहमति से तलाक देने का फैसला किया। इसके बाद रानी कुमारी और गोविंद कुमार ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली।
बताया जा रहा है, कि इस शादी के दौरान महिला के पूर्व पति कुंदन कुमार खुद कोर्ट में मौजूद रहे और गवाह के रूप में दस्तखत भी किए। इस अनोखी शादी की चर्चा अब इलाके में तेजी से फैल रही है।
स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि आमतौर पर ऐसे मामलों में विवाद और तनाव देखने को मिलता है, लेकिन यहां पति ने खुद आगे बढ़कर पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।

