Monday, March 9, 2026
Google search engine
Homecrime newsभूतेश्वर मंदिर के महंत की पिटाई, नॉनवेज खाने का वीडियो वायरल होने...

भूतेश्वर मंदिर के महंत की पिटाई, नॉनवेज खाने का वीडियो वायरल होने के बाद भड़की भीड़- देखें Video

असल न्यूज़: कानपूर, उत्तर प्रदेश में एक मंदिर के महंत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भूतेश्वर मंदिर के महंत प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित को कुछ लोगों ने घेरकर पीट दिया।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले महंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर नॉनवेज खाते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग नाराज हो गए और इसको लेकर इलाके में चर्चा शुरू हो गई।

इसी बीच गुस्साए लोगों ने महंत प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments