Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरअयोध्या में गैस सिलेंडर की कमी के चलते, राम मंदिर की राम...

अयोध्या में गैस सिलेंडर की कमी के चलते, राम मंदिर की राम रसोई बंद.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण अमावा राम मंदिर की ‘राम रसोई’ को आज बंद रखना पड़ा।

बताया जा रहा है कि रसोई में खाना बनाने के लिए जरूरी गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पाए, जिसके कारण श्रद्धालुओं के लिए चलने वाली भोजन व्यवस्था प्रभावित हो गई।

मंदिर परिसर में संचालित राम रसोई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और जागरूक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है। लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के चलते आज यह सेवा अस्थायी रूप से बंद रखनी पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में खानपान एलपीजी गैस की आपूर्ति में कमी देखी जा रही है, जिसका असर अब धार्मिक स्थलों और सामुदायिक रसोईयों पर भी पड़ने लगा है।

मंदिर प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य होगी, राम रसोई को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments