Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Homecrime newsजहांगीरपुरी मैट्रो स्टेशन से दो बंगलादेशी गिरफ्तार.

जहांगीरपुरी मैट्रो स्टेशन से दो बंगलादेशी गिरफ्तार.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की फॉरेनर सेल, उत्तर-पश्चिम जिला ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को पहले भी भारत से निर्वासित किया जा चुका था, लेकिन वे दोबारा अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गए थे।

पुलिस के अनुसार, 9 मार्च 2026 को विशेष सूचना के आधार पर टीम ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास छापेमारी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने खुद को भारतीय नागरिक बताया, लेकिन उनके जवाबों में असंगति मिलने पर पुलिस को शक हुआ।

इसके बाद विस्तृत जांच, दस्तावेजों के सत्यापन और डिजिटल गतिविधियों के विश्लेषण से पता चला कि दोनों आरोपी बांग्लादेश के नागरिक हैं और अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिप्तो कुमार पाल उर्फ विकास और उसकी कथित पत्नी रूमा बेगम को पिछले वर्ष उत्तराखंड से अवैध रूप से भारत में रहने के कारण निर्वासित किया गया था। इसके बावजूद दोनों दोबारा सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर गए और अवैध गतिविधियों में शामिल हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित IMO एप्लीकेशन वाले दो स्मार्टफोन और मोबाइल गैलरी में मौजूद छह बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद किए हैं।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश कर दिया है। स्थापित प्रक्रिया के तहत अब उनके निर्वासन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments