Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Homecrime newsमथुरा में साधु ने किया किशोर से दुष्कर्म, गांव वालों ने पड़कर...

मथुरा में साधु ने किया किशोर से दुष्कर्म, गांव वालों ने पड़कर पीटा, देखें Video

मथुरा: जैंत पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव में स्थित भजन कुटी में रहने वाले एक साधु पर 14 वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पीड़ित के पिता के अनुसार, गांव बाटी के पास भजन कुटी में रहने वाले साधु कमल कृष्ण ने छह मार्च को उनके 14 वर्षीय बेटे को कुटी पर बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद साधु ने बच्चे को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

बताया जा रहा है, कि उसी दिन किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया था। सोमवार को यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला सामने आया।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, आरोपी साधु को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस आरोपी को गांव से लेकर जा रही थी, तभी गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर अपने कब्जे में लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments