प्रदीप सिंह उज्जैन। बाहरी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स(STF) ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3800 क्वार्टर अवैध शराब और शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार कारें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार STF की टीम को हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब की खेप लाए जाने की पुख्ता जानकारी मिली थी। यह शराब पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में सप्लाई की जानी थी।
सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर राजपाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर मीरा बाग, गंदा नाला रोड, पश्चिम विहार में योजनाबद्ध तरीके से रेड की। मौके पर चार संदिग्ध कारें खड़ी मिलीं, जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस ने जांच की।
तलाशी के दौरान गाड़ियों से 3800 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई, जिन पर “केवल हरियाणा में बिक्री के लिए” लिखा हुआ था। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान अरुण, हरीश, राहुल और रिंकू के रूप में हुई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अरुण पहले भी एक्साइज एक्ट के चार मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि राहुल दो मामलों में शामिल रहा है।
इस मामले में दिल्ली एक्साइज एक्ट की धारा 33/38/58 के तहत FIR नंबर 72/2026 दर्ज कर केस पश्चिम विहार ईस्ट थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद अवैध शराब और ट्रांसपोर्टेशन में इस्तेमाल की गई चार कारों को जब्त किया गया 02 हुंडई i20, 01 होंडा सिटी और 01 हुंडई सैंट्रो शामिल है पुलिस के मुताबिक, पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
बरामदगी

