Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRLPG की कमी के कारण ट्रेनों में नहीं मिलेगा पका हुआ खाना,...

LPG की कमी के कारण ट्रेनों में नहीं मिलेगा पका हुआ खाना, IRCTC का बड़ा फैसला

नई दिल्ली: देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कमी का असर अब रेलवे सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ने ट्रेनों में पके हुए भोजन की सेवा को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आई कमी के कारण ट्रेनों में खाना पकाने में दिक्कतें आ रही हैं। इसी वजह से IRCTC ने फिलहाल यात्रियों को पका हुआ भोजन उपलब्ध न कराने का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जिन यात्रियों ने पहले से ट्रेन यात्रा के दौरान भोजन बुक किया हुआ है, उन्हें पूरी राशि का रिफंड दिया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी और पैसा स्वतः उनके खाते में वापस कर दिया जाएगा।

हालांकि रेलवे ने यह भी कहा है कि जैसे ही एलपीजी की सप्लाई सामान्य होगी, ट्रेनों में पके हुए भोजन की सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments