Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Homecrime updateदिल्ली: नॉर्थन रेंज 1 के तीन जिला की बड़ी कार्रवाई, एक रात...

दिल्ली: नॉर्थन रेंज 1 के तीन जिला की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 34 केस दर्ज.

स्पेशल ड्राइव के दौरान Delhi Police की रोहिणी जिला पुलिस ने 29 से अधिक आरोपियों को किया गिरफ्तार, 7 देसी पिस्तौल, 10 चाकू, 2232 क्वार्टर अवैध शराब और 9.3 किलो गांजा बरामद।

प्रदीप सिंह उज्जैन। राजधानी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जिले में संगठित अपराध और स्ट्रीट क्रिमिनल्स के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। 11 और 12 मार्च की दरमियानी रात को चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने गैर-कानूनी हथियार, अवैध शराब, जुआ और नशीले पदार्थों के मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह अभियान रोहिणी जिले में चलाया गया, जिसमें पुलिस की कई टीमों ने एक साथ अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की। इस ऑपरेशन की निगरानी DCP रोहिणी शशांक जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने की। पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान गैंबलिंग एक्ट के 5 केस दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक्साइज एक्ट के 10 मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 84 बोतलें और 2232 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब की सप्लाई में इस्तेमाल हो रही 3 स्कूटी भी जब्त की गईं।

 

वहीं आर्म्स एक्ट के तहत 17 मामले दर्ज कर 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 10 चाकू, 7 देसी पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने NDPS एक्ट के 2 केस दर्ज किए, जिनमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। इस दौरान 9.3 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से 15 हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं और एक घोषित अपराधी (PO) को भी पकड़ा गया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एक्साइज एक्ट के तहत 29 लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि BNSS और दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत 604 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में संगठित अपराध और स्ट्रीट क्राइम पर लगाम लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments