Saturday, March 14, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshफर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में खड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग की...

फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में खड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

असल न्यूज़: फर्रुखाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी लाइन में खड़े एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक गिरने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान मोहम्मद मुख्तियार (75) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद, मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग काफी देर से लाइन में खड़े थे और इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया।

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments