असल न्यूज़: बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दिल्ली पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार CBI की टीम ने दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को 20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल अजय, हेड कांस्टेबल राजेश और कांस्टेबल विजय मलिक के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि इन पुलिसकर्मियों ने इलाके में सट्टा चलाने की अनुमति देने के बदले 20,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपियों को पैसे लेते समय पकड़ लिया।
फिलहाल CBI की टीम तीनों पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

