Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Homecrime newsवजीरपुर में ई-रिक्शा हटाने को कहा तो युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार...

वजीरपुर में ई-रिक्शा हटाने को कहा तो युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

असल न्यूज़: दिल्ली के वजीरपुर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वजीरपुर जेजे कॉलोनी में ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने दो भाइयों पर ईंट-पत्थर, लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में 42 वर्षीय मोहन लाल की मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना, मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ नटवाला, राघव उर्फ अलीगढ़िया, अभिषेक उर्फ बधीरा और अर्जुन के रूप में हुई है।

नॉर्थ-वेस्ट जिले की डीसीपी आकांक्षा यादव के अनुसार, पीड़ित परिवार वजीरपुर जेजे कॉलोनी में रहता है। गुरुवार रात परिवार में शादी का कार्यक्रम था और बारात गली में पहुंची थी।

एक की मौत, भाई का इलाज जारी

12 मार्च की रात करीब 11 बजे पुलिस को के-ब्लॉक में झगड़े की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका है। अस्पताल में डॉक्टरों ने मोहन लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि वीरेंद्र का इलाज जारी है।

ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद

जांच में सामने आया कि माता पार्क के पास आरोपियों का ई-रिक्शा गली में खड़ा था, जिससे बारातियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। जब मोहन लाल ने ई-रिक्शा हटाने को कहा तो साहिल और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। वीरेंद्र बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी पीटा गया।

नशे में थे आरोपी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के समय चारों आरोपी नशे में थे। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है, कि घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक मोहन लाल की तीन बेटियां हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments