दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, इंडेन, भारत गैस और HP गैस के सिलेंडर बरामद; गोदाम मालिक फरार
राजधानी Delhi के मुंडका इलाके में Delhi Police Crime Branch ने LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से 610 अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए सिलेंडरों में Indane, Bharat Gas और HP Gas के सिलेंडर शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर उनकी कालाबाजारी की जा रही थी।
सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंडका स्थित गोदाम पर छापा मारा, जहां भारी मात्रा में सिलेंडर पाए गए। यह पूरा नेटवर्क घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई और रिफिलिंग में गड़बड़ी कर मुनाफा कमा रहा था।
पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और गोदाम मालिक की तलाश जारी है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

