राजधानी दिल्ली के पूर्वी इलाके में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने यमुनापार के घौंडा विधानसभा क्षेत्र से अनिल कुमार शुक्ला (अधिवक्ता) को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस मौके पर चंद्रशेखर ने कहा कि अनिल कुमार शुक्ला जैसे मृदुभाषी, कर्मठ और जनसेवक को जिम्मेदारी सौंपना पार्टी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि शुक्ला की नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन और मजबूत होगा और जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।
नव नियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक बढ़ाने और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का काम करेंगे।
पार्टी इस्तीफे में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में संगठन को इसका लाभ मिलेगा।

