Friday, March 20, 2026
Google search engine
Homeक्राइममहाराष्ट्र में कथित सेक्स स्कैंडल से सियासी भूचाल, तांत्रिक अशोक खरात गिरफ्तार

महाराष्ट्र में कथित सेक्स स्कैंडल से सियासी भूचाल, तांत्रिक अशोक खरात गिरफ्तार

असल न्यूज़: Maharashtra में सामने आए कथित सेक्स स्कैंडल के बीच एक तस्वीर ने पूरे मामले को और सुर्खियों में ला दिया है। पहली नजर में यह तस्वीर किसी साधु-संत के सम्मान की लगती है, जहां एक महिला उनके पैर धोती हुई दिखाई दे रही है।

लेकिन जांच में सामने आया कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति कोई संत नहीं, बल्कि स्वयंभू ज्योतिषाचार्य और तांत्रिक Ashok Kharat है। वहीं पैर धोती हुई महिला Rupali Chakankar हैं, जो अजित पवार गुट की वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष हैं।

अशोक खरात खुद को ज्योतिष और तंत्र-मंत्र का बड़ा जानकार बताता था। Nashik में उसकी छवि एक ‘संत’ जैसी बन गई थी, जहां बड़ी संख्या में लोग उसके अनुयायी बन गए थे। धार्मिक आस्था और कथित दैवीय शक्तियों के सहारे उसने अपने आसपास भक्तों की बड़ी भीड़ तैयार कर ली थी।

बताया जा रहा है कि इसी प्रभाव के चलते उसके संबंध कई बड़े राजनेताओं, सेलिब्रिटी और उद्योगपतियों तक पहुंच गए थे। हालांकि अब जब उस पर लगे गंभीर आरोप सामने आए हैं, तो उसकी छवि पर सवाल उठने लगे हैं और पूरे मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

अशोक के इसी रुतबे और आस्था के नकाब के पीछे छुपा था एक ऐसा काला सच, जिसने सामने आते ही सबको हैरान कर दिया। आरोप है कि अपने प्रभाव और रसूख का फायदा उठाकर वह महिलाओं को झांसे में लेता, उन्हें धमकाता और उनका शोषण करता था। बताया जा रहा है कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था, लेकिन साधु के वेश में छिपे इस चेहरे का पर्दाफाश तब हुआ, जब एक 35 साल की महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि खरात ने खुद को दैवीय शक्तियों का मालिक बताकर उसका भरोसा जीता और फिर अपने कार्यालय में बुलाकर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। यह कथित घटनाक्रम 2022 से 2025 के बीच चलता रहा।

पुलिस ने ढोंगी बाबा को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस कथित ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जांच में जो खुलासे सामने आए, उन्होंने मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक पेन ड्राइव बरामद की है, जिसमें अब तक 58 आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, इन वीडियो में कुछ चर्चित महिलाओं और सेलिब्रिटीज के होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। इस खुलासे के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है। वहीं, अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। आरोपी की कुछ तस्वीरें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments