Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRनरेला में ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा "शहीदी दिवस" पर पदयात्रा का आयोजन.

नरेला में ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा “शहीदी दिवस” पर पदयात्रा का आयोजन.

अजय शर्मा : राजधानी दिल्ली में युवाओं को देशभक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से ‘मेरा युवा भारत’ संस्था द्वारा 19 से 23 मार्च तक एक विशेष पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा दिल्ली के विभिन्न जिलों और विधानसभाओं में आयोजित होगी।

इस श्रृंखला के तहत नरेला में 23 मार्च को पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत नरेला आईटीआई से होगी। इस पदयात्रा में करीब 500 युवाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों—भगत सिंह, राजगुरु और सतगरु को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

इस अवसर पर जिले के डीएम, एसडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और नरेला क्षेत्र के विधायक भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से कार्यक्रम को विशेष महत्व मिल रहा है।

मेरा भारत जिला कार्यलय अलीपुर में प्रेस कांफ्रेस कर प्रोग्राम सुपरवाइजर हरी प्रकाश द्वारा इस प्रोग्राम की जानकारी मिडिया से सजहन की साथ इस प्रोग्राम के उदेश्य के बारे में बताया, कि यह पदयात्रा युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जोड़ने का प्रयास है। इसके माध्यम से युवाओं को शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments