Monday, March 23, 2026
Google search engine
Homecrime newsकोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में श्रद्धालुओं से पुजारियों ने की मारपीट-देखें VIDEO

कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में श्रद्धालुओं से पुजारियों ने की मारपीट-देखें VIDEO

असल न्यूज़: कोल्हापुर के प्रसिद्ध ज्योतिबा मंदिर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 से 20 पुजारियों के एक समूह पर दो श्रद्धालुओं के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पुजारियों का समूह भड़क गया और उन्होंने दोनों श्रद्धालुओं के साथ हाथापाई शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि कई लोग मिलकर दो व्यक्तियों को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी, मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में रोष है और मंदिर प्रशासन से जवाबदेही की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments