Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homecrime newsबवाना में लगी भीषण आग, 17 दमकल गाड़ियां मौके पर, दमकलकर्मी...

बवाना में लगी भीषण आग, 17 दमकल गाड़ियां मौके पर, दमकलकर्मी घायल

असल न्यूज़: बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार तड़के एक प्लाइवुड गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

 तड़के लगी आग, तेजी से फैली लपटें

दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 3:55 बजे मिली। आग बवाना सेक्टर-2 स्थित एन-219, गंगा टोली मंदिर के पास बने प्लाइवुड गोदाम में लगी। गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

 दमकलकर्मी घायल

आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के कर्मचारी प्रशांत के हाथ में हल्की चोट लग गई। उन्हें तुरंत महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे वापस ड्यूटी पर लौट आए।

 घंटों की मशक्कत के बाद काबू

दमकलकर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को आसपास की फैक्ट्रियों और गोदामों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments