Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homecrime newsसीलमपुर में डीसीपी ऑफिस के पास बदमाशों का तांडव 1.5 करोड़ के...

सीलमपुर में डीसीपी ऑफिस के पास बदमाशों का तांडव 1.5 करोड़ के सोने की लूट,

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सीलमपुर इलाके में डीसीपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने चांदनी चौक के एक व्यापारी से करीब 1.5 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर की लूट

मिली जानकारी के अनुसार, चांदनी चौक के व्यापारी अनेश बंसल मंगलवार रात करीब 9:30 बजे अपने बेटे के साथ स्कूटी से शाहदरा स्थित घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सीलमपुर इलाके में पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आई एक स्कॉर्पियो कार ने उनकी स्कूटी को जानबूझकर टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही पिता-पुत्र संभल भी नहीं पाए थे कि कार से उतरे बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी और उनके पास मौजूद करीब 1.5 करोड़ रुपये कीमत का सोना लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 CCTV खंगाल रही पुलिस, कार बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार को दिल्ली-यूपी बॉर्डर (भोपुरा) के पास लावारिस हालत में बरामद किया गया है। हालांकि, आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए।

 जनता में दहशत, सुरक्षा पर सवाल

डीसीपी कार्यालय के पास हुई इस दुस्साहसिक लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा कि
“अगर पुलिस ऑफिस के इतने करीब ऐसी घटना हो सकती है, तो आम लोग खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें?”

परिवार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सोने की बरामदगी की मांग की है।

 पुलिस का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments