नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नार्थ एवेन्यू कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्री बृजमोहन श्रीवास्तव मुख्य रुप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए
श्री सिंह ने कहा,कि एनसीपी दिल्ली में अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए ना केवल सक्रिय सदस्यता अभियान चलाएगी, बल्कि 250 निगम वार्डो पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा,कि पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जिला और विधानसभा लेबल पर अध्यक्षो की नियुक्ति की है।श्री सिंह ने बताया,कि यमुनापार के घौंडा विधानसभा क्षेत्र में अनुभवी नेता अनिल कुमार शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है,जिसे वो बखूबी निभा रहे हैं, इसलिए उनका अभिनंदन इस बैठक में किया गया है।
श्री सिंह ने कहा,कि पार्टी ने मिशन रखा है,कि प्रत्येक विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता बनाने वालो को पार्टी में उचित प्राथमिकता दी जाएगी।

