Monday, March 30, 2026
Google search engine
Homecrime newsचलती कार से नाबालिग ने बाइकर पर फेंके पानी के गुब्बारे, वीडियो...

चलती कार से नाबालिग ने बाइकर पर फेंके पानी के गुब्बारे, वीडियो वायरल होते ही Delhi Police का एक्शन

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली में एक लापरवाह और खतरनाक हरकत का मामला सामने आया है, जहां एक चलती कार से नाबालिग बच्चे द्वारा बाइक सवार पर पानी के गुब्बारे फेंके गए। यह घटना भलस्वा फ्लाईओवर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, कि एक बच्चा कार की पिछली सीट पर बैठकर लगातार सड़क पर चल रहे बाइकर पर पानी के गुब्बारे फेंक रहा है। इस दौरान सामने वाली सीट पर बैठी एक महिला इस हरकत पर हंसती नजर आ रही है। अचानक हुए इस हमले से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया, हालांकि वह किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो, सामने आने के बाद लोगों ने इस घटना को बेहद गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताया। एक यूजर ने लिखा, “यह मजाक नहीं, बल्कि जानलेवा हरकत है।” कई लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

दिल्ली पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर मिली शिकायत के आधार पर वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में चालान जारी किया गया है। पुलिस ने इस घटना को खतरनाक ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें सड़क पर दूसरों की जान को जोखिम में डालती हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments