Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsआजादपुर में सोते दंपति पर चाकू से हमला, पत्नी की मौत, पति...

आजादपुर में सोते दंपति पर चाकू से हमला, पत्नी की मौत, पति गंभीर

ट्रांसपोर्ट सेंटर की झुग्गी में वारदात, हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी

प्रदीप सिंह उज्जैन। राजधानी दिल्ली के आजादपुर इलाके में स्थित ट्रांसपोर्ट सेंटर की झुग्गी में देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां सो रहे एक दंपति पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतका की पहचान 32 वर्षीय राखी के रूप में हुई है, जबकि घायल पति का नाम आशु (40) बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, परिवार गुब्बारे बेचकर गुजर-बसर करता था और घटना के वक्त दोनों घर के बाहर खुले में सो रहे थे।

बताया जा रहा है कि कुछ हमलावर पहले आशु पर हमला करने पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने पत्नी राखी पर भी चाकुओं से कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण राखी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायल आशु को स्थानीय लोगों और थाना आदर्श नगर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसका इलाज बाबू जगजीवन राम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना आदर्श नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments