Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
Homecrime newsबुराड़ी में बेटे ने मां को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म.

बुराड़ी में बेटे ने मां को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म.

नशे में धुत आरोपी ने मां को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने सुबह बेटी को बताई आपबीती
 
असल न्यूज़: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 36 वर्षीय युवक पर अपनी ही 70 साल की बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के समय नशे की हालत में था।

मां को बनाया बंधक, रात में की हैवानियत

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला अपने बेटे और 16 वर्षीय पोती के साथ रहती थीं। आरोपी पहले से ही नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना से एक दिन पहले उसने अपनी बेटी के साथ मारपीट की, जिसके बाद वह अपनी बुआ के घर चली गई।

नशे की हालत में घर पहुंचा और किसी बात पर गुस्से में आकर अपनी मां के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर बांध दिए और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया।

सुबह खुद को छुड़ाकर बेटी को दी सूचना

वारदात के बाद आरोपी वहीं सो गया। तड़के पीड़िता ने किसी तरह खुद को मुक्त किया और अपनी बेटी को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मेडिकल के बाद आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता व आरोपी की नाबालिग बेटी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जांच जारी

फिलहाल Delhi Police मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments