असल न्यूज़: तेलंगाना पुलिस ने नकली चाय के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए करीब 4500 किलो मिलावटी चाय जब्त की है। यह चाय एक्सपायरी और थर्ड क्वालिटी पाउडर से तैयार की जा रही थी, जिसे सिंथेटिक रंग और फ्लेवर मिलाकर बाजार में बेचा जा रहा था।
ऐसे चल रहा था खेल
जांच में सामने आया कि आरोपी असम और पश्चिम बंगाल से एक्सपायर हो चुका सस्ता चाय पाउडर मंगवाते थे। इसके बाद उसमें केमिकल कलर और फ्लेवर मिलाकर उसे ब्रांडेड चाय के रूप में पैक कर बाजार में सप्लाई करते थे।
10 होलसेलर कर रहे थे सप्लाई
हैदराबाद में करीब 10 होलसेलर इस नकली चाय को बाजार में बेच रहे थे। पुलिस ने इस मामले में
परेश राजन, संजू, सतीश, नवीन, नरसिम्हा, चुन्नीलाल चौधरी, नर्सिमुलु, राजेश, रवेंद्र और वसीम को गिरफ्तार किया है।
सेहत से खिलवाड़
पुलिस के मुताबिक यह मिलावटी चाय लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य सप्लाई चेन की भी पड़ताल की जा रही है।

