Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
Homecrime newsचांदनी चौक से डेढ़ साल का बच्चा किडनैप, बेचने की साजिश नाकाम.

चांदनी चौक से डेढ़ साल का बच्चा किडनैप, बेचने की साजिश नाकाम.

CCTV फुटेज से खुलासा, आदतन अपराधी गिरफ्तार, महिला साथी अब भी फरार

असल न्यूज़: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से डेढ़ साल के मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की कोतवाली थाना पुलिस ने 5 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसकी महिला साथी अभी फरार है।


19 अप्रैल को हुआ था अपहरण

पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे एक महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके डेढ़ साल के बेटे का बाजार इलाके से अपहरण कर लिया गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


बेचने की थी साजिश

जांच में सामने आया कि आरोपी बच्चे को अगवा कर किसी और को बेचने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 9 मामले दर्ज हैं और वह 3 मामलों में घोषित अपराधी भी है।


CCTV फुटेज से मिला सुराग

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक पुरुष और एक महिला बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिए।
जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी सुबह से ही इलाके में घूम रहे थे और किसी बच्चे को निशाना बनाने की फिराक में थे।

पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और फुटेज, के आधार पर आरोपियों के मूवमेंट को ट्रैक किया और आखिरकार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


फरार महिला आरोपी की तलाश जारी

पुलिस अब इस मामले में शामिल महिला आरोपी की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments