Thursday, May 14, 2026
Google search engine
Homecrime newsनांगलोई में चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर और हेल्पर...

नांगलोई में चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार.

अजय शर्मा: पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके से महिलाओं की सुरक्षा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक प्राइवेट स्लीपर बस में महिला के साथ कथित तौर पर ड्राइवर और हेल्पर ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला नांगलोई स्थित एक फै्ट्री में काम करती है। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात महिला फैक्ट्री से पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में मौजूद स्लीपर बस के ड्राइवर और हेल्पर ने कथित तौर पर उसे बस के अंदर खींच लिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब सात किलोमीटर तक बस चलाते रहे और इसी दौरान महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद रात करीब 2 बजे आरोपियों ने महिला को सड़क पर उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुदेश (30) और अमन (26) के रूप में हुई है। सुदेश बस का ड्राइवर जबकि अमन बस में हेल्पर के तौर पर काम करता था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ यह घटना दो दिन पहले हुई थी।

इस घटना ने एक बार फिर राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

यह भी देखें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments