Tuesday, June 9, 2026
Google search engine
Homecrime newsआदर्श नगर थाने में तैनात कांस्टेबल कांस्टेबल सुधीर की संदिग्ध मौत, कार...

आदर्श नगर थाने में तैनात कांस्टेबल कांस्टेबल सुधीर की संदिग्ध मौत, कार में मिला शव.

ड्यूटी के बाद लापता हुए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सुधीर, कार में मिला शव

अजय शर्मा: उत्तर-पश्चिम जिले में तैनात कांस्टेबल सुधीर की अचानक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। कांस्टेबल सुधीर (बकल नंबर 2031/NW, PIS नंबर 28121708) आदर्श नगर थाने में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, 8 जून 2026 की सुबह करीब 9:35 बजे कांस्टेबल सुधीर के बहनोई सहदेव ने सूचना दी कि वह ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटे हैं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।

तलाशी के दौरान हरियाणा के रोहतक रोड स्थित रोहद टोल के पास एक Hyundai i20 कार (HR13L-7044) खड़ी मिली, जिसमें एक व्यक्ति मौजूद था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस थाना सांपला की टीम मौके पर पहुंची और वाहन के अंदर कांस्टेबल सुधीर को अचेत अवस्था में पाया।

उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल सुधीर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। विभाग ने कहा है कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments