Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
Homecrime newsनीरज बामनिया के नाम पर हरि नगर के कारोबारी से 1 करोड़...

नीरज बामनिया के नाम पर हरि नगर के कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले, दो आरोपी गिरफ्तार

हरि नगर के कारोबारी से WhatsApp कॉल पर मांगी थी ₹1 करोड़ की रंगदारी, वेस्ट जिला स्पेशल स्टाफ ने मोबाइल और सिम कार्ड के साथ दोनों आरोपियों को दबोचा।

असल न्यूज़। दिल्ली पुलिस की वेस्ट जिला स्पेशल स्टाफ ने हरि नगर के एक कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले का महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद मोनिश (28) और मोहम्मद असद (23) को मोहान गार्डन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार हरि नगर निवासी कारोबारी बृजेंद्र, जो ब्रांडेड डिटर्जेंट पाउडर के डिस्ट्रीब्यूटर हैं, ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रात करीब 9:27 बजे उन्हें व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को नवीन बाली–नीरज बवाना गैंग का सदस्य बताते हुए 1 करोड़ की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए PS हरि नगर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। साथ ही वेस्ट जिला स्पेशल स्टाफ को भी जांच में लगाया गया। तकनीकी जांच, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को मोहान गार्डन से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मोहम्मद मोनिश पहले शिकायतकर्ता के यहां काम कर चुका था और कारोबारी की आर्थिक स्थिति व व्यवसाय की पूरी जानकारी रखता था। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी मोहम्मद असद के साथ मिलकर रंगदारी की साजिश रची।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से तीन दिन पहले करोल बाग के गफ्फार मार्केट से नया मोबाइल और सिम कार्ड खरीदा था, ताकि उसी का इस्तेमाल रंगदारी की कॉल करने में किया जा सके।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नवीन बाली और नीरज बवाना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर देखते थे और उनकी दहशत का फायदा उठाकर कारोबारी को डराना चाहते थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, डिजिटल गतिविधियों, सोशल मीडिया और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका किसी संगठित आपराधिक गिरोह से सीधा संबंध है या नहीं। गिरफतर आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन एक सिम कार्ड बरामद की गई है फ़िलहाल दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments