Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
Homecrime newsद्वारका पुलिस थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी मामले में एक...

द्वारका पुलिस थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी मामले में एक दबोचा, 3,250 क्वार्टर और 180 बोतल बरामद

नजफगढ़ में एंटी-नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, अवैध शराब से भरा टाटा ऐस टेंपो जब्त, फर्जी नंबर प्लेट और सीक्रेट चैंबर का किया गया इस्तेमाल

असल न्यूज़। द्वारका जिला पुलिस ने ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,250 क्वार्टर और 180 बोतल अवैध देसी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसके साथ ही शराब की तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा टाटा ऐस टेंपो भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह (IPS) के निर्देश पर एंटी-नारकोटिक्स सेल लगातार अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 27 जुलाई 2026 को UER-II सर्विस रोड, साईं मंदिर, नजफगढ़ के पास छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक टाटा ऐस टेंपो को रोका। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर बनाए गए गुप्त (सीक्रेट) चैंबर से 80 पेटी अवैध देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश (29) निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-24, रोहिणी के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह अवैध शराब बहादुरगढ़ (हरियाणा) से लेकर आया था और इसे उत्तम नगर इलाके में सप्लाई करने जा रहा था।

इस संबंध में नजफगढ़ थाना में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धाराओं 33/38/58(d) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब अवैध शराब के मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments