Monday, August 3, 2026
Google search engine
Homeखेलरेणुकूट के रवि सिंह ने थाईलैंड में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल, 32 देशों...

रेणुकूट के रवि सिंह ने थाईलैंड में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल, 32 देशों के बीच भारत का बढ़ाया मान

असल न्यूज़। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट निवासी और हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कर्मचारी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है। रवि सिंह ने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित 9वीं हीरोज़ ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैम्पियनशिप 2026 में पुरुष वर्ग के अंडर-58 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर देश का तिरंगा 32 देशों के खिलाड़ियों के बीच लहराया।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें दुनिया के 32 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच रवि सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया।

रवि सिंह, स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह के पुत्र हैं और वर्तमान में हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भारत बल्कि उत्तर प्रदेश, सोनभद्र और रेणुकूट का भी गौरव बढ़ा है।

अपनी सफलता पर रवि सिंह ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, टीम कोच हरप्रीत सिंह, राकेश कुमार और रंजीत सूरज को दिया। साथ ही उन्होंने हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के यूनिट प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा, बॉयलर को-जनरेशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अपने सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

रवि सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास की बदौलत ही वह थाईलैंड में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने में सफल हुए।

रवि सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और हिण्डालको इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। जिले के अनेक गणमान्य लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments