Monday, August 3, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRश्रावण माह के प्रथम सोमवार पर बाबा के भक्तों की उमड़ी अपार...

श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर बाबा के भक्तों की उमड़ी अपार भीड़, ब्रह्मपुरी में हुआ रुद्राभिषेक

असल न्यूज़। पूर्वी दिल्ली में पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी स्थित श्री हनुमान मंदिर, गली नंबर-6 में सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित पंकज मिश्रा के सानिध्य में समिति के प्रधान विजय शर्मा, हेमंत अवस्थी (चिंटू), पदम भार्गव (मामा), हरवीर सिंह तथा जीतू रस्तोगी ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया और विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिर प्रांगण में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का विशेष उत्साह दिखाई दिया।

श्रावण माह के पहले सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर समिति ने भक्तों के लिए पूजा-अर्चना और दर्शन की समुचित व्यवस्था की, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments