Wednesday, August 26, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRबवाना JJ कॉलोनी में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, हिंदू भाइयों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी...

बवाना JJ कॉलोनी में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, हिंदू भाइयों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस का किया स्वागत

असल न्यूज़। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बवाना की JJ कॉलोनी में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। यहां ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस का स्थानीय हिंदू भाइयों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

जुलूस के स्वागत में नीरज भाई, अमोद पासवान, लक्ष्मी महेश पोद्दार, राम लोचन, रणवीर भाई, भगवती प्रसाद और अभिषेक पोद्दार समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत कर आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

जुलूस के दौरान क्षेत्रवासियों ने मिल-जुलकर ईद-ए-मिलादुन्नबी की खुशियां साझा कीं। स्थानीय हिंदू भाइयों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना दिया।

इस अवसर पर लोगों ने कहा कि गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारी साझा विरासत है, जो अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोगों को प्रेम, सम्मान और इंसानियत के रिश्ते में जोड़ती है। धर्म और आस्था अलग हो सकती है, लेकिन इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारा समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी ताकत है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि समाज में नफरत और दूरी बढ़ाने के बजाय आपसी प्रेम, सम्मान और सद्भाव को बढ़ावा देने की जरूरत है। ईद-ए-मिलादुन्नबी का अवसर भी मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हमारी साझा सामाजिक विरासत और पहचान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments