Monday, August 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsशाहबाद डेरी में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला...

शाहबाद डेरी में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

असल न्यूज़। शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर बांगर गांव में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर के बाथरूम में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।

पुलिस के मुताबिक थाना शाहबाद डेरी में हाउस नंबर 416, गांव प्रहलादपुर बांगर में एक महिला की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचने पर मृतका की पहचान सबीला खातून (22 वर्ष), पत्नी मोहम्मद लालबाबू, निवासी प्रहलादपुर बांगर, दिल्ली के रूप में हुई।

बाथरूम में मिला महिला का शव
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का शव उसके घर के बाथरूम के अंदर पड़ा हुआ था। मृतका के भाई मोहम्मद गुलाब ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी करीब दो वर्ष पहले मोहम्मद लालबाबू से हुई थी और वह अपने पति के साथ प्रहलादपुर बांगर में रह रही थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह घर पहुंचा तो उसकी बहन मृत अवस्था में मिली। वहीं, मृतका का पति और बच्चा घर पर मौजूद नहीं थे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

FIR दर्ज, पति की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस मृतका के पति मोहम्मद लालबाबू का पता लगाने के लिए तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments