असल न्यूज़। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की AATS टीम ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हरियाणा की 5,100 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब को 102 कार्टन में रखा गया था।
पुलिस के मुताबिक, शराब की तस्करी और स्थानीय स्तर पर सप्लाई के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक Tata Intra Pickup और एक TVS NTORQ स्कूटी को भी जब्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
जिला उपायुक्त, आउटर नॉर्थ (शोभित डी. सक्सेना) IPS ने जनकारी देते हुए बताया की AATS/Outer North District को सूचना मिली थी कि हरियाणा से बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर एक Tata Intra Pickup एसपी बादली थाना क्षेत्र की ओर आने वाला है।
सूचना वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा, IC/AATS के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
रोहिणी सेक्टर-18 के पास पकड़ी गई शराब
पुलिस टीम ने रोहिणी सेक्टर-18 AATS की टीम में शामिल SI डिम्पी गुलिया, HC नवीन हुड्डा, HC आशाराम, HC दीपक, HC नेतराम और कांस्टेबल सचिन मेट्रो स्टेशन के पास, मेट्रो पार्किंग के समीप पैराडाइज अपार्टमेंट की ओर जाने वाली सड़क पर एक सफेद Tata Intra Pickup को खड़ा देखा।
इसके पीछे एक TVS NTORQ स्कूटी भी खड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, दो व्यक्ति पिकअप से गत्ते के कार्टन निकालकर स्कूटी में रख रहे थे।
जांच के दौरान स्कूटी से 3 कार्टन बरामद हुए, जबकि Tata Intra Pickup के अंदर 99 कार्टन छिपाकर रखे गए थे। कुल मिलाकर 102 कार्टन में 5,100 क्वार्टर (180 एमएल प्रत्येक) अवैध हरियाणा शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, वाहन की जांच में फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल की बात भी सामने आई।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान गौरव , निवासी लोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। पुलिस के अनुसार, गौरव Tata Intra Pickup चला रहा था और उसके खिलाफ पहले भी एक्साइज एक्ट का एक मामला दर्ज रहा है। दूसरे आरोपी की पहचान श्याम करण ,निवासी मुकुंदपुर, दिल्ली। पुलिस के अनुसार, श्याम करण स्कूटी चला रहा था और अवैध शराब का स्थानीय रिसीवर बताया जा रहा है।
5,100 क्वार्टर शराब समेत दो वाहन जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्न सामान बरामद किया:
102 कार्टन में 5,100 क्वार्टर अवैध हरियाणा शराब
अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल Tata Intra Pickup
स्थानीय वितरण के लिए इस्तेमाल TVS NTORQ स्कूटी
फर्जी नंबर प्लेट का एक सेट
शराब के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब की खेप हरियाणा में कहां से लाई गई थी, इसे दिल्ली में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, अंतरराज्यीय शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

