Thursday, October 1, 2026
Google search engine
Homecrime newsमुखर्जी नगर में पुलिस की स्पेशल पैदल पेट्रोलिंग, महिलाओं और छात्रों की...

मुखर्जी नगर में पुलिस की स्पेशल पैदल पेट्रोलिंग, महिलाओं और छात्रों की सुरक्षा पर फोकस

असल न्यूज़। मुखर्जी नगर इलाके में कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस ने विशेष क्षेत्र प्रभुत्व अभियान (Special Area Domination) और पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाया।

इस दौरान उत्तरी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह के नेतृत्व में उत्तर-पश्चिम जिले की DCP आकांक्षा यादव, ACP/मॉडल टाउन, थाना मुखर्जी नगर और थाना मॉडल टाउन के SHO, स्थानीय पुलिसकर्मी, ट्रैफिक पुलिस, पिंक पेट्रोलिंग टीम तथा अतिरिक्त पुलिस बल के जवानों ने मुखर्जी नगर के विभिन्न पार्कों और आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त की।

पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी को मजबूत करना, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना था। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया।

पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को जाना। साथ ही, पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी की।

दिल्ली पुलिस के इस अभियान में विजिबल पुलिसिंग, एरिया डोमिनेशन, पब्लिक सेफ्टी और कम्युनिटी एंगेजमेंट को बढ़ावा दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments