Friday, October 2, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRएशियन गेम्स 2026 की पदक विजेता पारुल चौधरी का मेरठ में भव्य...

एशियन गेम्स 2026 की पदक विजेता पारुल चौधरी का मेरठ में भव्य स्वागत, काशी टोल प्लाजा पर उमड़ा जनसैलाब

जोजो। मेरठ में एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए दो कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय एथलीट पारुल चौधरी के मेरठ लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। जापान की धरती पर तिरंगा फहराकर लौटीं मेरठ की इस स्टार धाविका के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग पहुंचे।

पारुल चौधरी के काशी टोल प्लाजा पहुंचते ही समर्थकों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया।

डीजे और आतिशबाजी के साथ ग्रैंड वेलकम
अपने होम टाउन मेरठ पहुंचीं पारुल चौधरी के स्वागत में समर्थकों ने डीजे, आतिशबाजी और जोरदार नारों के साथ जश्न मनाया। पारुल की एक झलक पाने और उन्हें बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में 3000 मीटर स्टीपलचेज में शानदार प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ दो कांस्य पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से मेरठ और पूरे देश में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल है।

जापान से पदक लेकर लौटीं पारुल
एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद पारुल जब मेरठ पहुंचीं तो समर्थकों ने उन्हें भारत की “रफ्तार क्वीन” बताते हुए जोरदार स्वागत किया। लोगों ने तिरंगा लहराया और पारुल की उपलब्धियों पर गर्व जताया।

स्वागत समारोह के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पारुल के साथ फोटो लेने और उन्हें बधाई देने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी रही।

मेरठ की बेटी पर गर्व
पारुल चौधरी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि को मेरठ के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ ने यह दिखाया कि खेल और खिलाड़ियों के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। पारुल की इस सफलता से युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने के बाद अपने शहर लौटीं पारुल का यह भव्य स्वागत उनके प्रशंसकों के लिए यादगार पल बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments