Wednesday, October 7, 2026
Google search engine
Homecrime newsसनौठ गांव में दर्दनाक हादसा, खाना बनाते वख्त जल कर महिला की...

सनौठ गांव में दर्दनाक हादसा, खाना बनाते वख्त जल कर महिला की मौत

असल न्यूज़। सनौठ गांव में एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय महिला की जलने से मौत हो गई। घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था और वह घर में खाना बना रही थी।

बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान महिला अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर महिला को बचाने की कोशिश की और मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments